MP Samvida Shala Shikshak Grade 3 Salary 2026: इन-हैंड वेतन, वेतनमान और भत्ते

Last updated on 16 Oct 2026, 11:15 AM IST by Shubham Mishra

प्राथमिक शिक्षक यानि वर्ग 3 के पद पर चयनित होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि सभी भत्तों और कटौतियों के बाद में कितनी इन-हैंड सैलरी इस पद में मिलेगी।

मध्य प्रदेश में 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्राथमिक शिक्षक (वर्ग 3) का प्रारंभिक मूल वेतन 25,300 मिलता है।

शहर और ग्रामीण पोस्टिंग के आधार पर मिलने वाले भत्तों और अनिवार्य कटौतियों के बाद मासिक इन-हैंड सैलरी लगभग से 32,000-38,000 के बीच रहता है।

MP वर्ग 3 शिक्षक वेतन 2026

वेतन के नामआंकड़े का विवरण
पद का नामप्राथमिक शिक्षक (वर्ग 3)
वेतन स्तर (7th CPC)पे मैट्रिक्स लेवल (ग्रेड पे 2,400)
प्रारंभिक मूल वेतन25,300 प्रति माह
महंगाई भत्ता (DA)53% (राज्य सरकार के वर्तमान मानक अनुसार)
सकल वेतन (Gross Salary)41,000 – 43,200
अनुमानित इन-हैंड वेतन32,000 – 38,000 (पोस्टिंग क्षेत्र अनुसार)

नोट: वर्तमान भत्तों के आधार पर है। परन्तु मूल जो राशि पोस्टिंग के जिले और लागू नियमों पर निर्भर करती हैं।

Also Raed : MP Samvida Shala Shikshak Grade 3 Syllabus: PDF Exam Pattern

मासिक वेतन की जानकारी

सैलरी की गणना तीन मुख्य चरणों में होती है जैसे की : मूल वेतन + भत्ते = ग्रॉस सैलरी, फिर ग्रॉस सैलरी से कटौतियां घटाने के बाद इन-हैंड सैलरी मिलती है।

1. मिलने वाले प्रमुख भत्ते :

महंगाई भत्ता मूल वेतन (25,300) का 53% = 13,409
मकान किराया भत्ताशहरी क्षेत्र (इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर आदि -8% से 10%): 2,024 से 2,530
ग्रामीण / ब्लॉक स्तर (4% से 6%): 1,012 से 1,518
अन्य भत्ते (चिकित्सा/परिवहन भत्ता) लगभग 1,000 से 1,500

सोर्स : https://portal.mphc.gov.in/PDF/web_pdf/CI/b-696%20dt%20-24-02-2016.PDF

2. अनिवार्य मासिक कटौतियां :

NPS (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली)मूल वेतन और DA के योग का 10%

NPS = 10 % times 25,300 + 13,409 = 3,871
प्रोफेशनल टैक्स (PT) / GISलगभग 200 से 250
कुल अनुमानित कटौतीलगभग 4,100

ग्रामीण औत शहरी पोस्टिंग

पोस्टिंग के स्थान के आधार पर HRA में अंतर होता है, जिससे होम सैलरी में थोड़ा बदलाव होता है जैसे की टेबल में समझया गया हैं :

वेतन विवरणग्रामीण क्षेत्रशहरी क्षेत्र
मूल वेतन (Basic Pay)25,30025,300
महंगाई भत्ता (DA 53%)13,40913,409
मकान किराया (HRA)1,012 (4%)2,530 (10%)
अन्य भत्ते (Medical/TA)1,5002,000
सकल वेतन (Gross Salary)41,22143,239
कुल कटौती (NPS + PT)-4,071-4,121
अनुमानित इन-हैंड सैलरी37,15039,118
MP Samvida Shala Shikshak Grade 3 Salary

प्रोबेशन और स्टाइपेंड का नियम :

मध्य प्रदेश में सीधी भर्ती के नियमों से उम्मीदवारों में संशय रहता है की :

स्टाइपेंड व्यवस्था (यदि लागू हो)पूर्ण वेतन व्यवस्था
पूर्व नियमों के तहत प्रथम वर्ष 70% , द्वितीय वर्ष 80%, और तृतीय वर्ष 90% वेतन मिलता है। इस स्थिति में पहले साल की इन-हैंड सैलरी लगभग 24,000 से 26,000 रहती है।3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation) सफलतापूर्वक पूरी होने पर 100% पे-स्केल (25,300 बेसिक + पूरे भत्ते) मिलना शुरू हो जाता है।

वार्षिक वेतन में वृद्धि और पदोन्नति

वार्षिक वेतन वृद्धिहर साल मूल वेतन में 3% की नियमित वृद्धि होती है।
DA संशोधनराज्य सरकार द्वारा वर्ष में दो बार (जनवरी और जुलाई) महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है।

पदोन्नति क्रम (Hierarchy):

प्राथमिक शिक्षक (वर्ग 3 / कक्षा 1 से 5)
माध्यमिक शिक्षक (वर्ग 2 / कक्षा 6 से 8)
उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग 1 / हाई व हायर सेकेंडरी)
प्रधानाध्यापक / प्राचार्य (प्रशासनिक पद)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)

क्लास 3 शिक्षक की पहली इन-हैंड सैलरी कितनी मिलती है?

यदि 100% पे-स्केल पर नियुक्ति होती है, तो NPS और टैक्स कटौती के बाद बैंक खाते में लगभग 36,000 से 39,000 प्रति माह मिलते हैं।

एनपीएस कटौती की गणना कैसे की जाती है?

NPS कटौती केवल बेसिक पे पर नहीं, बल्कि (बेसिक पे + DA) के कुल योग के 10% पर काटी जाती है।

क्या वर्ग 3 शिक्षक को पेंशन की सुविधा मिलती है?

नई भर्तियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के स्थान पर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लागू होती हैं , जिसमें 10% कर्मचारी का कटता है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सैलरी में क्या अंतर होता है?

मूल वेतन और DA पूरे राज्य में समान रहता है। केवल HRA और TA की दरों में अंतर होने से शहरी क्षेत्र सैलरी में लगभग 1,500 से 2,500 का अंतर रहेता है।

Leave a Comment