CG Rojgar Samachar 2026: 10वीं/12वीं पास छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी वैकेंसी ऑनलाइन फ़ॉर्म

Last updated on 27 Oct 2026, 10:48 AM IST by Shubham Mishra

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 में कई बेहतरीन अवसर आने वाले हैं। राज्य के अलग-अलग विभागों में समय-समय पर नई भर्तियां निकलने वाली हैं।

अगर आप भी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और एक स्थाई सरकारी नौकरी की जानकारी चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए छत्तीसगढ़ रोजगार समाचार के तहत किन-किन क्षेत्रों और विभागों में नौकरी निकली हैं और अप्लाई लिंक क्या हैं पता कर सकते हैं, और आवेदन की क्या प्रक्रिया है।

छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी 2026

भर्ती का प्रकारछत्तीसगढ़ सरकारी नौकरियां
योग्यता10वीं, 12वीं पास, स्नातक (Graduate), आईटीआई, डिप्लोमा
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़
आवेदन का तरीकाऑनलाइन और ऑफलाइन (पदों के अनुसार अलग-अलग)
प्रमुख विभागस्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, व्यापम, उच्च न्यायालय, सचिवालय आदि
आधिकारिक वेबसाइटcg.gov.in / vyapam.cgstate.gov.in

छत्तीसगढ़ में किन पदों पर निकली हैं मुख्य भर्तियां

विभाग का नामपदों की संख्याअंतिम तिथिअप्लाई लिंक
CGSSB / CG Vyapam समूह-2 भर्ती1,71010 नवंबर 2026cgssb.cgstate.gov.in
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
(लीगल असिस्टेंट)
1131 अक्टूबर 2026highcourt.cg.gov.in
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM सुकमा)5319 नवंबर 2026nhmchhattisgarh.gov.in / sukma.gov.in
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM कोरबा)64संबंधित जिला विज्ञापन अनुसारkorba.gov.in

नोट: आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन जारी होने पर पद संख्या में परिवर्तन संभव है।

पात्रता और जरूरी दस्तावेज

आयु सीमा (Age Limit): सामान्य तौर पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 से 40 वर्ष होती है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को शासन के नियमानुसार उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाती है।

शैक्षणिक योग्यता: पद की मांग के अनुसार 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट होना अनिवार्य है।

CG Rojgar Samachar

सौजन्य: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सक्ती – छत्तीसगढ़ शासन

आवश्यक दस्तावेज:

  1. आधार कार्ड या पहचान पत्र
  2. छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  3. जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो)
  4. पासपोर्ट साइज कलर फोटो और हस्ताक्षर

छत्तीसगढ़ में किन पदों पर निकलती हैं

छत्तीसगढ़ रोजगार समाचार के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर रिक्तियां जारी होती हैं। मुख्य रूप से इन श्रेणियों में सबसे ज्यादा वैकेंसी निकलती हैं जैसे की :

  • 10वीं और 12वीं पास के लिए: चपरासी (Peon), डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), सहायक ग्रेड-3, और विभिन्न कार्यालयों में लिपिक वर्गीय पद।
  • मेडिकल और हेल्थ सेक्टर: स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और मेडिकल ऑफिसर के पद।
  • तकनीकी और शिक्षण क्षेत्र: शिक्षक (Teacher), व्याख्याता (Lecturer), और तकनीकी सहायक (Technical Assistant) की भर्तियां।

इन भर्तियों के लिए आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले संबंधित विभाग या छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Recruitment’ या ‘Advertisement’ सेक्शन को खोलें।
3. जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसके नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक डाउनलोड करके पूरा पढ़ लें।
4. ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी (नाम, योग्यता आदि) दर्ज करें।
5 . मांगे गए सभी दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर) को सही साइज में अपलोड करें।
6. यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
7. फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
CG Rojgar Samachar
छत्तीसगढ़ शासन मुख्य पोर्टलयहाँ क्लिक करें
CG Vyapam आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
CG Health Department पोर्टलयहाँ क्लिक करें
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (CG High Court)यहाँ क्लिक करें

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

CG Rojgar Samachar में किस योग्यता के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

इसमें 10वीं, 12वीं पास युवाओं से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट और तकनीकी डिग्री (ITI/Diploma) धारकों के लिए अलग-अलग पदों पर मौके मिलते हैं।

क्या छत्तीसगढ़ के बाहर के लोग इन नौकरियों के लिए फॉर्म भर सकते हैं?

अधिकांश जिला और राज्य स्तरीय नौकरियों में केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही पात्र होते हैं, हालांकि कुछ ओपन कोटे की वैकेंसी में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

क्या सभी फॉर्म ऑनलाइन भरे जाते हैं?

ज्यादातर बड़ी भर्तियां ऑनलाइन होती हैं, लेकिन कुछ चपरासी या जिला न्यायालय की भर्तियां आज भी ऑफलाइन माध्यम से ही कराई जाती हैं।

Leave a Comment