MP Samvida Shala Shikshak Grade 3 Syllabus 2026: PDF Exam Pattern

Last updated on 15 Oct 2026, 05:48 PM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली प्राथमिक शिक्षक की पात्रता परीक्षा यानि वर्ग 3 प्राथमिक विद्यालयों और कक्षा 1 से 5 में शिक्षक बनने की अनिवार्य होता है।

तैयारी शुरू करने से पहले अधिकांश अभ्यर्थियों के मन में दो बड़े सवाल होते हैं: जैसे की पहला, परीक्षा का सही स्वरूप क्या है और दूसरा, 150 अंकों के इस विस्तृत पाठ्यक्रम को किस क्रम में तैयार किया जाए ताकि समय रहते ही रिवीज़न भी पूरा हो सके।

यह गाइड के लेख में आधिकारिक पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और विषय-वार जानकारी है, जिससे आप बिना भटके अपनी तैयारी को सही दिशा दे पाएंगे।

MP वर्ग 3 परीक्षा की जानकारी 2026

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा पहला चरण होता है। इसे उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही आगे आयोजित होने वाली मुख्य चयन परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं।

परीक्षा का पैरामीटरआधिकारिक विवरण
परीक्षा बोर्डमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MP ESB / पूर्व PEB)
परीक्षा का नाममध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP Primary TET / वर्ग 3)
पद स्तरप्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5)
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT)
प्रश्नों के प्रकारवस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
कुल प्रश्न / कुल अंक150 प्रश्न / 150 अंक
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट)
मार्किंग स्कीमप्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक; कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं
प्रश्न पत्र की भाषाद्विभाषी (हिंदी एवं अंग्रेजी)

MP वर्ग 3 का परीक्षा पैटर्न

प्रश्न पत्र 5 के अनिवार्य खंडों में विभाजित होते है। प्रत्येक खंड 30 अंकों का ही होता है, जिसमें विषय की Subject Content और उसके Pedagogy दोनों का संतुलन रखा जाता है।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)3030
भाषा 1 (हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू आदि में से चुनी गई)3030
भाषा 2 (भाषा 1 से भिन्न भाषा का चयन)3030
गणित (Mathematics)3030
पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)3030
150150

Qualifying Marks : अनारक्षित (UR) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कम से कम 60% (90 अंक) तथा आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/दिव्यांग/EWS) के लिए न्यूनतम 50% (75 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

MP Samvida Shala Shikshak Grade 3 Syllabus PDF

विस्तृत विषय-वार पाठ्यक्रम 2026

1. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (30 अंक)

बाल विकास की अवधारणा (15 अंक)विकास की अवस्थाएं, शारीरिक व मानसिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक, वंशानुक्रम और वातावरण का प्रभाव, समाजीकरण प्रक्रिया, पियाजे, कोहलबर्ग और वायगोत्स्की के रचनावादी व संज्ञानात्मक सिद्धांत, बाल-केंद्रित एवं प्रगतिशील शिक्षा।
समावेशी शिक्षा एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (5 अंक)वंचित वर्ग, भाषाई-सांस्कृतिक विविधता, सीखने की कठिनाइयों (Dyslexia, Dysgraphia आदि) से जूझ रहे बच्चे तथा प्रतिभाशाली बालकों की पहचान।
अधिगम और शिक्षाशास्त्र (10 अंक)बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं, अभिप्रेरणा (Motivation) का अधिगम पर प्रभाव, संज्ञान और संवेग, बच्चों की त्रुटियों को समझने के तरीके।

2. भाषा 1 (अनिवार्य माध्यम भाषा – सामान्यतः हिंदी) (30 अंक)

भाषाई समझ / अपठित गद्यांश (15 अंक)भाषा शिक्षणशास्त्र (15 अंक)
दो अपठित गद्यांश/पद्यांश (साहित्यिक, वैज्ञानिक या वर्णनात्मक) जिनमें से गद्य के भावार्थ, व्याकरण और शब्दावली पर आधारित प्रश्न होंगे। प्रमुख व्याकरण बिंदु: संधि, समास, विलोम, पर्यायवाची, तत्सम-तद्भव, वाक्य शुद्धि और मुहावरे।भाषा अधिगम और अर्जन, भाषा शिक्षण के सिद्धांत, भाषाई कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना – LSRW), शिक्षण सामग्री (TLM), सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (CCE) तथा उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching)।

3. भाषा 2 (अंग्रेजी / संस्कृत / अन्य) (30 अंक)

Comprehension & Vocabulary (15 अंक)भाषा शिक्षणशास्त्र (15 अंक)
अपठित उद्धरण, मूल व्याकरण (Parts of Speech, Tenses, Prepositions, Voice, Narration आदि या संस्कृत के संदर्भ में धातु रूप, शब्द रूप, कारक व प्रत्यय)।दूसरी भाषा सीखने की चुनौतियां, भाषा विकास में त्रुटियों की भूमिका, मूल्यांकन विधियां।
MP Samvida Shala Shikshak Grade 3 Syllabus

4. गणित (30 अंक)

विषय वस्तु (15 अंक)गणित शिक्षणशास्त्र (15 अंक)
संख्या पद्धति (Number System): प्राकृतिक संख्याएं, पूर्ण संख्याएं, भिन्न, स्थानीय मान।
अंकगणितीय संक्रियाएं: जोड़, घटाव, गुणा, भाग, LCM एवं HCF।
व्यावहारिक गणित: समय, भार, धारिता (आयतन), मुद्रा मापन, लाभ-हानि और साधारण ब्याज के प्राथमिक स्तर के प्रश्न।
ज्यामिति एवं क्षेत्रमिति: 2D आकृतियों (त्रिभुज, आयत, वर्ग) की परिमिति एवं क्षेत्रफल।
गणित की तार्किक प्रकृति, पाठ्यचर्या में गणित का स्थान, गणित की भाषा, कक्षा में मूल्यांकन और त्रुटि विश्लेषण।

Also Read : MP Samvida Shala Shikshak Grade 3 Salary 2026: इन-हैंड वेतन, वेतनमान और भत्ते

5. पर्यावरण अध्ययन – EVS (30 अंक)

विषय वस्तु (20 अंक)EVS शिक्षणशास्त्र (10 अंक)
परिवार और मित्र (संबंध, खेल, आवास)।
भोजन, पोषण और स्वास्थ्य (विटामिन, संतुलित आहार, स्वच्छता)।
पानी, वायु और प्राकृतिक संसाधन (प्रदूषण और संरक्षण)।
जीव-जंतु और पादप जगत (पारिस्थितिकी तंत्र, स्थानीय पेड़-पौधे)।
अंतरिक्ष विज्ञान (Space Science): भारत के अंतरिक्ष मिशन, उपग्रह, सौरमंडल और खगोलीय पिंड (MP TET के पिछले पेपर्स में इस भाग से अच्छे प्रश्न देखे गए हैं)।
पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य, क्रियाकलाप, प्रोजेक्ट कार्य, सतत मूल्यांकन और प्रयोगशाला/क्षेत्रीय भ्रमण की भूमिका।

वर्ग 3 का सिलेबस से जुड़े सामान्य प्रश्न

क्या MP Varg 3 में नेगेटिव मार्किंग होती है?

वर्तमान पात्रता परीक्षा नियमों के अनुसार इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।

क्या इस परीक्षा में अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं?

हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी पात्रता नियमों नियम के अनुसार आवेदन कर सकते हैं, हालांकि वे सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के तहत ही पात्र माने जाते हैं।

पात्रता परीक्षा पास करने के बाद क्या सीधे नियुक्ति मिलती है?

नहीं, पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना केवल पहले चरण की क्वॉलिफॉय होता है। इसके बाद शिक्षा विभाग या जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विज्ञापित रिक्तियों के आधार पर आयोजित होने वाली चयन परीक्षा में शामिल होकर मेरिट में आना होता है।

तैयारी के लिए प्राथमिक स्तर की किताबों का क्या महत्व है?

MP TET का पाठ्यक्रम NCERT और राज्य शिक्षा केंद्र के प्राथमिक पाठ्यक्रम पर आधारित होता है।

Leave a Comment