MP Anganwadi Recruitment 2026: कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए सरकारी नौकरी

Last updated on 24 Oct 2026, 12:55 PM IST by Shubham Mishra

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा राज्य के अलग-अलग जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात की जानकारी दी हैं, ताकि फॉर्म भरते समय आपसे कोई गलती न हो।

Table of Contents

MP Anganwadi Recruitment 2026

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश (MP WCD)
भर्ती का नामआंगनवाड़ी भर्ती 2026
पदों के नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका
नौकरी का प्रकारस्थानीय सरकारी मानदेय / संविदा नौकरी
आवेदन का तरीकाऑनलाइन / ऑफलाइन (जिलेवार नोटिफिकेशन के अनुसार)
आधिकारिक वेबसाइटmpwcd.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां और जिलेवार प्रक्रिया

> मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी की भर्तियां एक साथ पूरे राज्य में नहीं निकलतीं। यह जिला स्तर और परियोजना (Project) स्तर पर अलग-अलग समय पर जारी की जाती हैं।
> आपको अपने संबंधित जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट या नजदीकी बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO Office) के लगातार संपर्क में रहना चाहिए ताकि आपके क्षेत्र का फॉर्म छूट न जाए।

पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker)आवेदिका का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
आंगनवाड़ी सहायिका (Helper)इस पद के लिए 5वीं, 8वीं या 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
mp wcd vacancy notification

आयु सीमा (Age Limit):

महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु आमतौर पर 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) की महिलाओं को शासन के नियमानुसार आयु में छूट मिलती है।

चयन प्रक्रिया

  1. आंगनवाड़ी पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है।
  2. आपका चयन पूरी तरह से आपकी शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं के प्राप्तांकों) और सरकार द्वारा तय नियमों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाता है।

मूल निवासी के नियम

  • आंगनवाड़ी पदों के लिए केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो उसी ग्राम पंचायत या शहरी क्षेत्र के वार्ड की मूल निवासी हैं।
  • जिस क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में रिक्ति खाली है। यदि आप किसी दूसरे वार्ड या गांव से हैं, तो उस पद के लिए आपका फॉर्म मान्य नहीं होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  1. महिला आवेदक का आधार कार्ड
  2. शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची (5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट)
  3. मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि आप आरक्षित वर्ग से हैं)
  5. समग्र आईडी (Samagra ID) और राशन कार्ड
  6. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर
  7. बैंक खाता पासबुक (जिसमें मानदेय आता है)

फॉर्म भरते समय ध्यान रखने बातें

नाम और डिटेल्सफॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि वही भरें जो आपकी 10वीं की मार्कशीट या आधार कार्ड में दर्ज है।
सर्टिफिकेट्समूल निवासी और जाति प्रमाण पत्र नया और अपडेटेड होना चाहिए, वरना वेरिफिकेशन के समय दिक्कत आ सकती है।
अंतिम तारीख का इंतजार न करेंकई बार आखिरी दिनों में सर्वर डाउन हो जाता है या ऑफिस में भीड़ बढ़ जाती है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म जमा कर दें।

स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन कैसे करना है

1. सबसे पहले मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpwcd.gov.in पर जाएं या अपने जिले की लोकल वेबसाइट चेक करें।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Recruitment’ या ‘आंगनवाड़ी भर्ती’ के विकल्प पर क्लिक करें।
3. अपने जिले और परियोजना का नोटिफिकेशन डाउनलोड करके उसे ध्यान से पढ़ लें।
4. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें या ऑनलाइन पोर्टल पर मांगी गई जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।v
5. अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच (संलग्न) करें।v
6. अंतिम तिथि से पहले इस फॉर्म को अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय (Project Office) में जाकर जमा कर दें और प्राप्ति रसीद (Acknowledgement Slip) जरूर ले लें।

ऑनलाइन सेवाएं और फॉर्म से जुड़े लिंक्स

मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभागmpwcd.gov.in
मध्य प्रदेश शासन आधिकारिक पोर्टलmp.gov.in
समग्र आईडी और स्टेटस चेक करने के लिएsamagra.gov.in
मूल निवासी व जाति प्रमाण पत्र सेवाएँmpedistrict.gov.in
आधार कार्ड अपडेट और वेरिफिकेशनuidai.gov.in
भोपाल जिले की आधिकारिक वेबसाइटbhopal.nic.in
इंदौर जिले की आधिकारिक वेबसाइटindore.nic.in
ग्वालियर जिले की आधिकारिक वेबसाइटgwalior.nic.in
जबलपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइटjabalpur.nic.in
उज्जैन जिले की आधिकारिक वेबसाइटujjain.nic.in

आंगनवाड़ी भर्तियां अलग-अलग जिलों और ब्लॉक/परियोजना स्तर पर निकलती हैं, तो यदि आपका जिला ऊपर सूची में नहीं मिल रहा है।

अपने जिले का नाम लिखकर (जैसे कि : “District Name official website” या “District Name notice board” सर्च करके देखेंगे तो सीधे अपने जिले के पोर्टल पर जाकर नई विज्ञापन देख सकते हैं।

MP Anganwadi Recruitment
MP Anganwadi Recruitment

MP Anganwadi Recruitment महत्वपूर्ण FAQ’s

क्या इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) होगी?

नहीं, चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता (अंकों) के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होता है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार 45 वर्ष तक छूट)।

क्या दूसरे जिले या दूसरे गाँव की महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, आवेदिका का उसी ग्राम पंचायत या शहरी वार्ड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

आंगनवाड़ी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) क्या है?

कार्यकर्ता के लिए 10वीं/12वीं पास और सहायिका के लिए 5वीं/8वीं/10वीं पास।

फॉर्म ऑनलाइन भरना है या ऑफलाइन?

यह जिले या परियोजना स्तर पर निर्भर करता है (कुछ जगहों पर ऑनलाइन और अधिकांश जगह ऑफलाइन कार्यालय में जमा होते हैं)।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने कितना मानदेय (Salary) मिलता है?

सरकार द्वारा तय फिक्स मासिक मानदेय मिलता है, जो पद के अनुसार अलग-अलग होता है।

हमें अपने जिले की भर्ती का नोटिफिकेशन कब और कहाँ मिलेगा?

महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य पोर्टल (mpwcd.gov.in) या अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर।

Leave a Comment