Odisha Police Constable Vacancy 2026: विभिन्न पदों पर 7,268 रिक्तियां, ऑनलाइन आवेदन

Last updated on 05 Nov 2026, 09:59 AM IST by Shubham Mishra

ओडिशा यूनिफॉर्म्ड सेवाएं स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड यूनिफॉर्म्ड सेवाएं परीक्षा-2026 के अंतर्गत कांस्टेबल (सिविल), कांस्टेबल (कम्युनिकेशन), कांस्टेबल OISF, फायर फाइटर, फायर फाइटिंग ड्राइवर, ड्राइवर PMT और ट्रैफिक कांस्टेबल के कुल 7268 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन चालू की हैं।

इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट (https://ousssc.odisha.gov.in) के जरिए 23 अक्टूबर 2026 से 12 नवंबर 2026 (रात 10:00 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति जानकारी (Vacancy Details / Post Wise Info)

कुल रिक्तियों की संख्या 7268 है:

कांस्टेबल (सिविल):4219 पद
कांस्टेबल (कम्युनिकेशन):300 पद
कांस्टेबल OISF:2212 पद
फायर फाइटर317 पद
फायर फाइटिंग ड्राइवर:62 पद
ड्राइवर PMT: 154 पद
ट्रैफिक कांस्टेबल4 पद

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates Table)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि:23 अक्टूबर 2026 (05:00 PM)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि:12 नवंबर 2026 (10:00 PM)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि:13 नवंबर 2026 (10:00 PM)

आयु सीमा (Age Limit & Relaxation)

कांस्टेबल (सिविल):18 – 26 वर्ष (01.01.2026 के अनुसार)
कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) / OISF / ड्राइवर PMT:18 – 23 वर्ष
फायर फाइटर / फायर फाइटिंग ड्राइवर:18 – 25 वर्ष
ट्रैफिक कांस्टेबल:21 – 32 वर्ष
आयु में छूट:SC, ST, SEBC और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। एक्स-सर्विसमैन और एक्स-अग्निवीरों के लिए नियमानुसार छूट लागू है।
Odisha Police Constable Vacancy

आवेदन शुल्क (Application Fee Structure)

SC / ST उम्मीदवार:कोई शुल्क नहीं (निशुल्क)
अन्य श्रेणियां (UR / SEBC आदि):₹500/- (नेट बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / UPI के माध्यम से भुगतान करना होगा)। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का शुल्क बाद में रिफंड कर दिया जाता है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

कांस्टेबल (सिविल), फायर फाइटर, फायर फाइटिंग ड्राइवर, ट्रैफिक कांस्टेबल:किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/काउंसिल से +2 (हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन) पास होना अनिवार्य है।
कांस्टेबल (कम्युनिकेशन):+2 साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/स्टैटिस्टिक्स/कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के साथ) या SCTE&VT/AICTE/UGC से इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।
कांस्टेबल OISF और ड्राइवर PMT:10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास।
ड्राइविंग लाइसेंस:फायर फाइटिंग ड्राइवर और ड्राइवर PMT के लिए वैध HMV/LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

स्टेज-I: कॉमन लिखित परीक्षा (और कुछ पदों के लिए विशेष लिखित परीक्षा)
स्टेज-II: फिजिकल मेजरमेंट (PM) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
स्टेज-III: ड्राइविंग टेस्ट: कुछ विशेष पदों के लिए प्रैक्टिकल ड्राइविंग टेस्ट
स्टेज-IV: मेडिकल परीक्षा
स्टेज-V: सर्टिफिकेट/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (Exam Pattern & Syllabus)

कॉमन लिखित परीक्षा (HSC/10वीं स्तर):100 बहुविकल्पीय प्रश्न (100 अंक), समय: 120 मिनट। नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती।
विषय:ओड़िया भाषा, अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक योग्यता और रीजनिंग, बेसिक कंप्यूटर लिटरेसी।
स्पेशल पेपर (कांस्टेबल कम्युनिकेशन):+2 साइंस स्तर के आधार पर 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (300 अंक), समय: 120 मिनट (फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस)।
स्पेशल पेपर (ड्राइवर PMT और फायर फाइटिंग ड्राइवर):वाहन रखरखाव और ट्रैफिक नियमों पर 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (50 अंक), समय: 60 मिनट।

वेतनमान / सैलरी (Salary / Pay Scale)

कांस्टेबल (सिविल), कांस्टेबल (कम्युनिकेशन), कांस्टेबल OISF, ड्राइवर PMT:पे मैट्रिक्स लेवल-5 (ORSP रूल्स, 2017)
फायर फाइटर, फायर फाइटिंग ड्राइवर, ट्रैफिक कांस्टेबल:पे मैट्रिक्स लेवल-4 (ORSP रूल्स, 2017)

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

1. आधिकारिक वेबसाइट [https://ousssc.odisha.gov.in](https://ousssc.odisha.gov.in) पर जाएं।
2. ‘बेसिक रजिस्ट्रेशन’ करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
3. ईमेल और मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन करें।
4. ‘डिटेल्ड रजिस्ट्रेशन’ में अपने पर्सनल डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता भरें।
5. निर्धारित आकार में अपना फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और जरूरी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
6. पोस्ट प्रेफरेंस और परीक्षा जिले (Examination Districts) का चयन करें।
7. फॉर्म का प्रीव्यू चेक करके फाइनल सबमिट करें और लागू होने पर शुल्क का भुगतान करें।
8. आगे के उपयोग के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट लिंक:OUSSSC वेबसाइट
आधिकारिक सूचना लिंक: सूचना pdf
हेल्प डेस्क सपोर्ट:फोन नंबर: 0674-2916098

ईमेल: helpdesk2ousssc@gmail.com

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)

क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

हां, कॉमन लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक और कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) के स्पेशल पेपर में 0.75 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।

क्या इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

क्या परीक्षा शुल्क (Exam Fee) रिफंड होता है?

हां, जो उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में शामिल होते हैं, उनका आवेदन शुल्क नियमानुसार रिफंड कर दिया जाता है।

Leave a Comment