MP Police SI Syllabus 2026 in Hindi PDF परीक्षा पैटर्न, विषय-वार सिलेबस

Last updated on 15 Oct 2026, 06:02 PM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनना और खाकी वर्दी के इस सफर में सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती हैं।

आपने परीक्षा की वास्तविक जो मांग और उसके उसके सिलेबस को किस गहराई से आप समझ पाए है।

यह परीक्षा केवल ज्ञान की जांच नहीं होता है, इसलिए इस लेख में इस परीक्षा के आधिकारिक पैटर्न, विषय-वार सिलेबस और तैयारी रणनीति को विस्तार से समझेंगे।

MP SI का परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में होती है:

लिखित परीक्षा : वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न
शारीरिक दक्षता परीक्षा : केवल क्वालीफाइंग प्रकृति
साक्षात्कार (Interview): व्यक्तित्व परीक्षण

लिखित परीक्षा में दो अलग-अलग प्रश्न पत्र शामिल होते हैं:

प्रश्न पत्रमुख्य विषयकुल अंकसमय की अवधिप्रश्न के प्रकार
प्रथम प्रश्न पत्रसामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान एवं गणित/तर्कशक्ति100 अंक2 घंटेवस्तुनिष्ठ (MCQ)
द्वितीय प्रश्न पत्रभाषा ज्ञान (हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण)100 अंक2 घंटेवस्तुनिष्ठ (MCQ)

ध्यान देने वाली बात यह हैं की : प्रथम प्रश्न पत्र उम्मीदवार की बुनियादी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखता है, जबकि द्वितीय प्रश्न पत्र भाषा की सटीकता और व्याकरण ज्ञान की जांच करने के लिए होता है।

MP Police SI Syllabus PDF

एमपी एसआई का विषय-वार विस्तृत सिलेबस

सिलेबस को केवल टॉपिक्स की सूची मानकर पढ़ने के बजाय अध्ययन समूहों में बांटना ज्यादा असरदार साबित होता है।

1. भाषा दक्षता (द्वितीय प्रश्न पत्र: 100 अंक)

मेरिट सूची में उच्च स्थान पाने के लिए भाषा खंड सबसे बड़ी बात होती है। इसमें हिंदी का भार अंग्रेजी की तुलना में अधिक रहता ही है।

हिंदी व्याकरण:

वर्ण विचार और वर्तनीस्वर, व्यंजन, अयोगवाह, वर्तनी शुद्धि और वाक्यगत अशुद्धियां।
शब्द रचनासंधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग), समास (विग्रह और भेद), उपसर्ग एवं प्रत्यय।
काव्य शास्त्र के मूल तत्वरस के अंग व भेद, प्रमुख छंद और सामान्य अलंकार।
अपठित गद्यांशगद्यांश पर आधारित प्रश्न और भावार्थ।
शब्द संपदातत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज, पर्यायवाची, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द और वाक्यांश के लिए एक शब्द।

अंग्रेजी व्याकरण :

Core GrammarTenses, Subject-Verb Agreement, Voice (Active & Passive), Narration (Direct & Indirect).
Functional Parts of SpeechPrepositions, Determiners/Articles, Conjunctions.
VocabularySynonyms, Antonyms, Idioms & Phrases, One-word Substitution.
Reading Comprehensionतथ्यात्मक और निष्कर्ष आधारित प्रश्न।

2. सामान्य ज्ञान और मध्य प्रदेश विशेष (प्रथम प्रश्न पत्र)

सामान्य ज्ञान का दायरा विस्तृत है, इसलिए तैयारी की दिशा स्पष्ट रखना अनिवार्य है:

मध्य प्रदेश विशेष (Core MP GK) :

इतिहास और संस्कृति राज्य के प्रमुख राजवंश, स्वतंत्रता आंदोलन में MP का योगदान, लोकगीत, लोकनृत्य, मेले, बोलियां और जनजातीय कलाएं।
भूगोलनदियां, पठार, पर्वत शृंखलाएं, राष्ट्रीय उद्यान, खनिज संपदा और कृषि क्षेत्र।
प्रशासन व समसामयिकीराज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं, बजट की मुख्य बातें और राज्य स्तरीय समसामयिक घटनाएं।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान :

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, संसद, न्यायपालिका और महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन।
इतिहास एवं भूगोलभारत का स्वतंत्रता संग्राम, भौतिक संरचना, जलवायु और प्रमुख नदियां।
करेंट अफेयर्सराष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख खेल आयोजन, पुरस्कार, वैज्ञानिक अनुसंधान और नियुक्तियां।
MP Police SI Syllabus

3. सामान्य विज्ञान (General Science)

विज्ञान के प्रश्न दैनिक जीवन और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित होते हैं:

भौतिक विज्ञानगति के नियम, कार्य-ऊर्जा-शक्ति, प्रकाश (परावर्तन, अपवर्तन, लेंस), विद्युत परिपथ और ऊष्मा के सिद्धांत।
रसायन विज्ञानतत्वों का वर्गीकरण, धातु और अधातु, दैनिक जीवन में प्रयुक्त रासायनिक यौगिक, अम्ल-क्षार-लवण।
जीव विज्ञानमानव शरीर क्रिया विज्ञान (पाचन, श्वसन, संचार तंत्र), पोषण (प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन), प्रमुख संक्रामक रोग और उनके कारक।

4. गणित और तर्कशक्ति (Mathematics & Reasoning)

यह खंड गणना की गति और समस्या निवारण कौशल की जांच करता है:

अंकगणितसंख्या पद्धति (Number System), सरलीकरण, प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात और समानुपात, समय और कार्य, पाइप और टंकी, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज, औसत।
तर्कशक्तिकोडिंग-डिकोडिंग, रक्त संबंध (Blood Relations), दिशा-दूरी परीक्षण, शृंखला (Series), बैठने की व्यवस्था (Seating Arrangement), वेन आरेख और कथन-निष्कर्ष।

Also Read : MP Me Sub-Inspector Kaise Bane: चयन प्रक्रिया, योग्यता, सिलेबस और तैयारी की पूरी गाइड

तैयारी कैसे करनी हैं

  1. भाषा खंड से मजबूत आधार बनाएं जैसे की :
द्वितीय प्रश्न पत्र (हिंदी और अंग्रेजी) को कभी भी परीक्षा के अंतिम महीने के लिए न टालें।
हिंदी व्याकरण में नियम स्पष्ट होने पर पूरे अंक प्राप्त करना अपेक्षाकृत आसान होता है।
संधि, समास और वर्तनी जैसे अध्यायों को नियम समझने के बाद नियमित प्रश्नों के जरिए अभ्यास में लाएं।
  1. गणित की कांसेप्ट-क्रम को सही से टॉपिक वाइज पढ़ें :
गणित में यादृच्छिक रूप से कोई भी अध्याय उठाने के बजाय अवधारणात्मक क्रम का पालन करें
पहले प्रतिशत (Percentage) और अनुपात (Ratio) की बुनियादी समझ मजबूत करें।
इसके बाद ही लाभ-हानि, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज और समय-काम जैसे अध्यायों को हल करें, क्योंकि ये सभी अध्याय प्रतिशत और अनुपात पर ही टिके होते हैं।
  1. Previous Year Questions (PYQ) का सही उपयोग करना सीखे :
पुराने प्रश्न पत्रों को केवल हल करने के लिए नहीं, बल्कि प्रश्नों की भाषा और गहराई को समझने के लिए देखें।
यह विश्लेषण करें कि सामान्य ज्ञान में मध्य प्रदेश के किस आयाम (इतिहास या भूगोल) से तथ्यात्मक प्रश्न अधिक पूछे गए हैं।
जो प्रश्न गलत हों, उन्हें अपनी एक अलग “त्रुटि डायरी” में नोट करें ताकि रिवीजन के समय वे दोहराए न जाएं।
  1. वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए समय का टाइम टेबल बनना :
यदि आप नौकरी के साथ तैयारी कर रहे हैं, तो लंबे घंटों के बजाय गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का मॉडल अपनाएं।
सुबह के 2 घंटे: हिंदी व्याकरण या मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान जैसे याद रखने वाले विषयों को दें, जब दिमाग पूरी तरह फ्रेश रहता है।
शाम के कम से कम 2 घंटे: गणित के 20-25 सवाल और रीजनिंग के सेट्स का अभ्यास करें।

शारीरिक मानक एवं दक्षता की परीक्षा

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होता है। यह चरण सिर्फ वल Qualifying होता है :

इवेंट का नामपुरुष अभ्यर्थीमहिला अभ्यर्थीभूतपूर्व सैनिक के लिए
800 मीटर दौड़2 मिनट 40 सेकंड3 मिनट 30 सेकंड3 मिनट 15 सेकंड
लंबी कूद (Long Jump)13 फीट10 फीट10 फीट
गोला फेंक (Shot Put)19 फीट (वजन: 7.260 किग्रा)15 फीट (वजन: 4.000 किग्रा)15 फीट (वजन: 7.260 किग्रा)

आवश्यक मेडिकल मानक:

दृष्टि (Eye Vision) के लिएबिना चश्मे के दृष्टि 6/6 और 6/9 के मानक पर परखीजाती है। कलर ब्लाइंडनेस (वर्णांधता) स्वीकार्य नहीं है।
शारीरिक स्थिति का पता होना अभ्यर्थी के पैरों में नौकनी (Knock Knee) या फ्लैट फुट (Flat Foot) की समस्या नहीं होनी चाहिए।

सामान्य गलतियां जिनसे बचना जरूरी है:

केवल सामान्य ज्ञान पर अत्यधिक समय देनाकई अभ्यर्थी पूरे दिन केवल इतिहास और भूगोल पढ़ने में बिता देते हैं और हिंदी-अंग्रेजी को नजरअंदाज कर देते हैं
शारीरिक फिटनेस को पूरी तरह टाल देनाकेवल लिखित परीक्षा की तिथि तक बैठे-बैठे पढ़ना और रनिंग को परीक्षा के बाद शुरू करना जोखिम भरा हो सकता है। 800 मीटर की दौड़ स्टेमिना मांगती है
रिवीजन का अभावनई-नई किताबों और नोट्स का संकलन करने के चक्कर में पहले पढ़े गए विषयों को दोहराना छोड़ देना सबसे आम भूल है।

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

द्वितीय प्रश्न पत्र की क्या भूमिका है?

द्वितीय प्रश्न पत्र भाषा (हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण) का 100 अंकों का पेपर होता है।

क्या शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के अंक अंतिम मेरिट सूची में जुड़ते हैं?

पारंपरिक रूप से शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है, जिसे अंतिम चरण (साक्षात्कार) तक पहुंचने के लिए पास करना अनिवार्य होता है।

परीक्षा की शुरुआत किस विषय से करनी चाहिए?

तैयारी की शुरुआत हिंदी व्याकरण और बुनियादी अंकगणित (प्रतिशत व अनुपात) से करनी चाहिए।

क्या गणित में एडवांस मैथ्स के कठिन सवाल पूछे जाते हैं?

एडवांस मैथ्स में मुख्य जोर अंकगणित पर होता है। एडवांस मैथ्स से बेसिक जैसे की क्षेत्रफल, परिमाप या ज्यामिति के सीधे सूत्र-आधारित प्रश्न ही पूछे जाते हैं।

Leave a Comment