MP Govt Jobs for 12th Pass 2026: मध्य प्रदेश में 12वीं पास सरकारी भर्तियां

Last updated on 27 Oct 2026, 10:44 AM IST by Shubham Mishra

मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी अगर आप देख रहे हैं तो साल 2026 तक कई नए अवसर लेकर आए हैं।

यह लेख आपके लिए संपूर्ण रोडमैप जैसा है। आइए जानते हैं, एमपी में 12वीं पास छात्रों के लिए कौन-कौन सी वैकेंसी आती है, उनके लिए योग्यता क्या है और आप तैयारी कैसे कर सकते हैं।

Table of Contents

12वीं के बाद एमपी गवर्नमेंट जॉब्स 2026

पदों का नामकुल पदअंतिम तिथि / स्थितिआवेदन लिंक
MP Police Constable Driver & GD

(एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर और जीडी नई भर्ती)
लगभग 1000+दिसंबर 2026 / जनवरी 2027 (नया चरण)MPESB Portal पर जाएं
MP Forest Guard & Field Guard

(एमपी वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती)
लगभग 1500दिसंबर 2026 के अंत तकhttps://mp.gov.in/forest-department
MP Patwari / Lekhpal Recruitment

(एमपी पटवारी और समकक्ष पद)
लगभग 5000जनवरी 2027MPOnline / MPESB
NHM MP Health Worker / 10+2 Posts

(राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एमपी – 12वीं/डिप्लोमा)
लगभग 5000दिसंबर 2026NHM MP Portal
MPESB Group-3 (Sub Engineer / Tech)

(एमपीईएसबी ग्रुप-3 तकनीकी और समकक्ष पद)
1700अक्टूबर-नवंबर
(Re-open)
MPESB Portal पर जाएं

Note : आवेदन करने से पहले MPESB (esb.mp.gov.in) की आधिकारिक वेबसाइट पर नया नोटिफिकेशन और नियम पुस्तिका (Rulebook) जरूर चेक कर लें।

उम्मीदवारों के लिए योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता :
1. उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

2. कुछ तकनीकी पदों के लिए साइंस या मैथ्स स्ट्रीम अनिवार्य हो सकती है, जबकि क्लर्क पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा :
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु आमतौर पर 33 से 40 वर्ष के बीच होती है (पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है)।
मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलती है।
MP Govt Jobs for 12th Pass
MP Govt Jobs for 12th Pass

मध्य प्रदेश के प्रमुख भर्ती बोर्ड और उनके पद

भर्ती बोर्ड / संस्थान का नामपदों के नाम
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

जिसे पहले ‘व्यापम’ कहा जाता था
एमपी पुलिस कांस्टेबल
सहायक ग्रेड-3
डेटा एंट्री ऑपरेटर
पटवारी
वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक
स्टेनोग्राफर
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालयस्टेनोग्राफर
असिस्टेंट ग्रेड-3
असिस्टेंट ग्रेड-3
ड्राइवर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेशकम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO)
ब्लॉक अकाउंट मैनेजर / डेटा मैनेजर
स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोगराज्य सेवा परीक्षा
राज्य वन सेवा परीक्षा
मेडिकल ऑफिसर
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी
मध्य प्रदेश विद्युत विभागजूनियर इंजीनियर
ऑफिस असिस्टेंट / सहायक लेखाज्ञ
आईटीआई/अप्रेंटिस ट्रेनी

MP Online / ESB पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

1. पहले अपनी आईडी (Profile) बनाएं (OTR):
सबसे पहले आपको MPESB (व्यापम) की वेबसाइट पर जाना होगा।
वहाँ अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर डालकर अपनी एक नई आईडी बनानी पड़ती है। इसी को ‘ओटीआर’ (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कहते हैं।
फायदा: इसे सिर्फ एक ही बार बनाना पड़ता है, बार-बार अपनी जानकारी (नाम, पता आदि) नहीं भरनी पड़ती।
MPESB (Vyapam) website

MPESB (व्यापम) की वेबसाइट

2. देखें कि आपके लायक कौन सी नौकरी निकली है:
वेबसाइट पर रोज नई-नई नौकरियाँ (Vacanies) आती हैं।
आपको देखना है कि आप कौन सी नौकरी के लिए योग्य हैं (जैसे 12वीं पास पर कौन सा फॉर्म निकला है) और उसे चुनना है।
3. फॉर्म को ध्यान से भरें:
अब फॉर्म में अपनी पढ़ाई की जानकारी, अपनी फोटो, हस्ताक्षर (Sign) और जरूरी कागजात अपलोड करने होते हैं।
फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार पूरा चेक कर लें कि कोई गलती तो नहीं है।
4. पैसे भरें और पर्ची (Print) निकाल लें:
आखिरी में अपनी जाति (Category) के हिसाब से फॉर्म की जो भी फीस (पैसे) हो, उसे ऑनलाइन जमा कर दें।
जब फीस जमा हो जाए, तो जो फाइनल पेज या रसीद (PDF) मिले, उसे अपने फोन में सेव कर लें या प्रिंट निकलवा कर सुरक्षित रख लें।

Also Read : MP Atithi Shikshak Registration Process GFMS Portal 3.0 पर नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें

मध्य प्रदेश सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें

विषयकिताब का नामलेखक / पब्लिकेशन
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान परीक्षा मंथन MP GK
पुणेकर या महावीर MP GK
परीक्षा मंथन / पुणेकर पब्लिकेशन
सामान्य हिंदीसामान्य हिंदीडॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल या आदित्य पब्लिकेशन
गणितडॉ. आर.एस. अग्रवाल (Quantitative Aptitude)
राकेश यादव या अभिनय मैथ्स नोट्स
एस. चंद पब्लिकेशन
तार्किक क्षमता आधुनिक तर्कशक्ति परीक्षणडॉ. आर.एस. अग्रवाल (एस. चंद)
सामान्य विज्ञानLucent’s General Scienceलुसेंट पब्लिकेशन
सामान्य ज्ञान / संपूर्ण गाइडलुसेंट सामान्य ज्ञानलुसेंट पब्लिकेशन
कंप्यूटर ज्ञानकंप्यूटर ज्ञान (परीक्षा मंथन या अरिहंत)अरिहंत / परीक्षा मंथन

महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स

पोर्टल का नामआधिकारिक लिंक
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्डMPESB Official Portal
MPOnline पोर्टलMPOnline Portal
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालयMP High Court Recruitment
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेशNHM MP Official Website
मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टलMP Employment Portal
मध्य प्रदेश वन विभागhttps://mp.gov.in/forest-department

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

क्या मध्य प्रदेश के बाहर के छात्र MPESB की आरक्षित सीटों (SC/ST/OBC) का लाभ ले सकते हैं?

नहीं, वे केवल सामान्य (General) श्रेणी के तहत ही आवेदन कर सकते हैं।

एमपी में क्लर्क या असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए CPCT क्या है क्या यह फॉर्म भरने के वक्त होना जरूरी है?

यह कंप्यूटर दक्षता परीक्षा है। कुछ पदों पर यह पहले जरूरी होती है, और कुछ में चयन के बाद पास करने का समय मिलता है।

MPESB (व्यापम) पोर्टल पर OTR कराने का मुख्य फायदा क्या है?

इससे आपकी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स एक बार सेव हो जाते हैं, जिससे बार-बार फॉर्म में डिटेल्स नहीं भरनी पड़तीं।

MP Police Constable या वन रक्षक पदों के लिए 12वीं के अंकों का कोई वेटेज होता है क्या?

नहीं, चयन पूरी तरह लिखित और शारीरिक परीक्षा (Written & Physical Test) पर निर्भर करता है।

मध्य प्रदेश की 12वीं स्तरीय परीक्षाओं में ‘MP GK’ का वेटेज कितना होता है और यह क्यों जरूरी है?

कुल प्रश्नों का लगभग 25% से 35% हिस्सा अकेले MP GK से आता है।

क्या 12वीं के तुरंत बाद (बिना गैप के) सरकारी नौकरी के लिए तैयारी शुरू की जा सकती है?

हाँ बिल्कुल, कई छात्र 12वीं के साथ ही तैयारी शुरू कर देते हैं, ताकि 18 साल की उम्र होते ही पहली बार में सफलता मिल सके।

Leave a Comment