मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित Group-5 और संबंधित विभागों के अंतर्गत लैब सहायक और लैब तकनीशियन भर्ती के लिए उन अभ्यर्थियों एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं।
इस परीक्षा में अधिकांश अभ्यर्थी गैर-तकनीकी विषयों में अधिक समय लगा देते हैं, जबकि मेरिट का मुख्य आधार तो संबंधित तकनीकी विषय होता है।
इसलिए परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले 100 अंकों का वास्तविक विभाजन और दोनों भागों का पाठ्यक्रम समझना जरूरी है।
मध्य प्रदेश लैब असिस्टेंट का परीक्षा पैटर्न
आधिकारिक रूप के अनुसार परीक्षा एकल प्रश्न-पत्र यानि Single Paper के रूप में आयोजित की जाती है। प्रश्न-पत्र दो मुख्य भागों में विभाजित रहता है जैसे की :
| भाग | विषय क्षेत्र | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
| Part-A | सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अभिरुचि | 25 | 25 | – |
| Part-B | संबंधित तकनीकी विषय (PCB / Lab Tech Trade) | 75 | 75 | – |
| वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective MCQs) | 100 प्रश्न | 100 अंक | 2 घंटे (120 मिनट) |
- नकारात्मक अंकन होता हैं : 0.25 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा, यानी 4 गलत उत्तरों पर 1 अंक घटेगा)।
- भाषा माध्यम: प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होता है।
विषयवार विस्तृत पाठ्यक्रम 2026
1. Part-A: सामान्य अध्ययन एवं अभिरुचि (कुल अंक: 25)
| विषय | विस्तृत पाठ्यक्रम / मुख्य टॉपिक्स |
| सामान्य ज्ञान एवं MP GK | • मध्य प्रदेश की प्रमुख भौगोलिक संरचना, नदियाँ एवं खनिज संसाधन • राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल एवं पर्यटन • राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएँ • राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश राज्य-स्तरीय समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs) |
| सामान्य हिंदी | • वर्णमाला, संधि एवं समास • उपसर्ग, प्रत्यय, विलोम शब्द एवं पर्यायवाची • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ • वाक्य शुद्धि एवं वर्तनी सुधार |
| General English | • Basic Grammar & Subject-Verb Agreement • Tenses, Active & Passive Voice • Direct & Indirect Speech • Vocabulary (Synonyms, Antonyms) • Spotting Errors & Sentence Correction |
| गणित एवं अभिरुचि (Maths & Reasoning) | • संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ-हानि • साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज • औसत, अनुपात एवं समानुपात, समय और कार्य • कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा-दूरी एवं रक्त संबंध (Reasoning) |
| सामान्य विज्ञान | • कक्षा 10वीं स्तर की आधारभूत भौतिकी (Physics) • दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान (Chemistry) • मूलभूत जीव विज्ञान एवं मानव स्वास्थ्य (Biology) |
2. Part-B: संबंधित तकनीकी विषय (कुल अंक: 75)
(A) लैब सहायक (12वीं PCB स्तर आधारित)
| विषय | मुख्य टॉपिक्स एवं संकल्पनाएँ |
| भौतिकी (Physics) | • मात्रक, विमाएँ एवं मापन (Units and Dimensions) • गति के नियम एवं गतििकी (Kinematics & Laws of Motion) • कार्य, ऊर्जा और शक्ति (Work, Energy and Power) • ऊष्मागतिकी के मूल नियम (Thermodynamics) • प्रकाशिकी: परावर्तन, अपवर्तन, लेंस तथा दर्पण के अनुप्रयोग • विद्युत धारा, विद्युत परिपथ और विद्युत चुंबकीय प्रभाव |
| रसायन विज्ञान (Chemistry) | • परमाणु संरचना (Atomic Structure) एवं आवर्त सारणी (Periodic Table) • रासायनिक आबंधन एवं आण्विक संरचना (Chemical Bonding) • विलयन, pH मान की गणना, अम्ल, क्षार एवं लवण • कार्बनिक रसायन के आधारभूत सिद्धांत (IUPAC नामकरण, हाइड्रोकार्बन) • रासायनिक बलगतिकी एवं रासायनिक साम्यावस्था |
| जीव विज्ञान (Biology) | • कोशिका जैविकी: कोशिका संरचना, कोशिका चक्र और विभाजन (Mitosis & Meiosis) • मानव शरीर क्रिया विज्ञान (Human Physiology): पाचन, श्वसन, परिसंचरण, उत्सर्जन एवं तंत्रिका तंत्र • आनुवंशिकी (Genetics): आनुवंशिकता एवं मेंडल के नियम • पादप कार्यिकी (Plant Physiology): प्रकाश संश्लेषण, वाष्पोत्सर्जन एवं पादप हार्मोन |

(B) लैब तकनीशियन (DMLT / B.Sc MLT स्तर आधारित)
| तकनीकी विषय | मुख्य अध्ययन बिंदु / प्रयोगात्मक परीक्षण |
| एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी | • शारीरिक संरचना शब्दावली (Anatomical Terminology) • कोशिका एवं ऊतकों का वर्गीकरण • हृदय-संवहनी तंत्र (Cardiovascular System) व रक्त वाहिकाएं • कंकाल एवं पेशी तंत्र (Skeletal & Muscular System) की कार्यप्रणाली |
| बायोकेमिस्ट्री (जीव रसायन) | • ऑर्गन प्रोफाइल टेस्ट: रीनल (Kidney), हेपेटिक (Liver) एवं लिपिड प्रोफाइल • रासायनिक आकलन: ब्लड शुगर (Fasting/PP), यूरिया, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, क्रिएटिनिन • नैदानिक एंजाइम प्रोफाइल (Enzyme Profiling) |
| हेमेटोलॉजी एवं ब्लड बैंकिंग | • हेमेटोलॉजी: हीमोग्लोबिन आकलन (Sahli’s एवं Cyanmethemoglobin विधि), ESR, PCV, TLC, DLC, प्लेटलेट गणना, ल्यूकेमिया के लक्षण • ब्लड बैंकिंग: ABO एवं Rh ब्लड ग्रुप टाइपिंग, क्रॉस-मैचिंग, कूम्ब्स टेस्ट (Coombs Test), ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन |
| माइक्रोबायोलॉजी व सेरोलॉजी | • माइक्रोबायोलॉजी: ग्राम-पॉजिटिव एवं ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया की पहचान, कल्चर मीडिया, स्टरलाइजेशन एवं डिसइन्फेक्शन तकनीक • सेरोलॉजी: एंटीजन-एंटीबॉडी रिएक्शन, विडाल टेस्ट (Typhoid), VDRL (Syphilis), ELISA और RA टेस्ट |
| क्लिनिकल पैथोलॉजी व पैरासिटोलॉजी | • क्लिनिकल पैथोलॉजी: मूत्र (Urine) का भौतिक, रासायनिक व सूक्ष्मदर्शी परीक्षण (Albumin, Sugar, Bile Salts); मल (Stool), सीमन एवं CSF विश्लेषण • पैरासिटोलॉजी: रक्त व मल में पाए जाने वाले सामान्य परजीवियों (Malaria, Amoeba आदि) की पहचान |
Also Read : MP Vyapam Registration Process ESB Profile नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें
परीक्षा की तैयारी कैसे करें
- 70/30 का समय विभाजन कैसे होता हैं : तैयारी का लगभग 70% समय Part-B (तकनीकी विषय) को दें। फिर Part-A के 25 अंकों में से अधिकांश अभ्यर्थी 12 से 15 अंक आसानी से प्राप्त कर लेते हैं, इसलिए अंतिम चयन Part-B के 75 अंकों में आपकी सटीकता से तय होता है।
- संदर्भ मान की अलग सूची बनाएं जाते हैं जैसे की : पैथोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री में केवल टेस्ट का नाम पर्याप्त नहीं होता हैं, सामान्य रक्त शर्करा स्तर, हीमोग्लोबिन की सामान्य रेंज, बिलीरुबिन और यूरिया के सामान्य मान प्रश्न पूछे जाते हैं।
- नेगेटिव मार्किंग (0.25) का ध्यान रखें: जिस प्रश्न में दो से अधिक विकल्पों को लेकर संदेह हो, वहाँ तुक्का लगाने से बचें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र से तैयारी करना : MPESB Group-5 के पिछले 3 से 5 वर्षों के पेपर्स हल करें ताकि यह समझ आ सके कि किस विषय से सीधे फॉर्मूला/प्रक्रिया-आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
पात्रता के नियम
शैक्षणिक योग्यता:
| लैब सहायक: | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण (विज्ञान संकाय: भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान/गणित)। |
| लैब तकनीशियन | 12वीं (विज्ञान) के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DMLT) या डिग्री (B.Sc MLT) और मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन। |
| आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष (मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों को राज्य शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्राप्त है)। |
रोजगार पंजीयन: मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के पास राज्य के रोजगार पोर्टल (MP Rojgar Portal / esb.mp.gov.in) पर जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी कहाँ गलतियाँ करते हैं :
- डायग्नोस्टिक टेस्ट के ‘सिद्धांत’ को छोड़ देना: अभ्यर्थी अक्सर टेस्ट का नाम याद रखते हैं, लेकिन उसका रासायनिक सिद्धांत और उसमें प्रयुक्त होने वाले रीजेंट पढ़ना भूल जाते हैं।
- Part-A में MP GK पर अत्यधिक समय लगाना: Part-A में पूरे 25 अंकों में 6 अलग-अलग विषय शामिल हैं, जिनमें MP GK के औसतन 4 से 5 प्रश्न ही आते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ’s)
क्या MP Lab Assistant परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
हाँ, परीक्षा में 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक में से एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सामान्य (UR) श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे पद से संबंधित शैक्षणिक अर्हता पूरी करते हों।
लैब सहायक और लैब तकनीशियन के पाठ्यक्रम में मुख्य अंतर क्या है?
लैब सहायक का तकनीकी खंड मुख्य रूप से 11वीं और 12वीं स्तर के मूलभूत विज्ञान पर केंद्रित रहता है,
जबकि लैब तकनीशियन के पाठ्यक्रम में स्तर की क्लिनिकल पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी का गहन तकनीकी अध्ययन शामिल होता है।
परीक्षा के 120 मिनट को कैसे प्रबंधित करना चाहिए?
पहले 30 से 35 मिनट में Part-A और सीधे याद किए गए थ्योरी आधारित प्रश्नों को पूरा करें। शेष समय को विश्लेषणात्मक, तकनीकी और गणना संबंधी प्रश्नों के लिए सुरक्षित रखन चाइए ।